बढ़ते अपराध के खिलाफ किया थाने का घेराव
MARKSVADI

पुलिस पर असामाजिक तत्व पड़ रहे हैं भारी

अपराध नहीं रुके तो  होगा उग्र आंदोलन

 

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता  को लेकर ग्वालियर में पुलिस स्टेशन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया |  माकपा का कहना है की  क्षेत्र में  मारपीट छेड़छाड़  नशीले पदार्थों  का व्यापार  जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है  | और  शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्यवाई नहीं करती  |  माकपा ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की तो वो उग्र आंदोलन करेंगे  | मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने  कम्पू थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ  थाने  का घेराव कर प्रदर्शन किया  |  और एक ज्ञापन  वरिष्ठ पुलिस प्रशासन को सौपा |  जिसमे चेतावनी दी यदि पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नही की तो उग्र आंदोलन किया जायेगा  |  इस प्रदर्शन में अवाड़पूरा |  खजांची बाबा की पहाड़ी कैंसर पहाड़ी  मांढरे वाली माता इलाके के  रहवासी भी शामिल थे  |  उनकी शिकायत थी कि क्षेत्र में महिलाए और लड़कियों से छेड़छाड़ आम बात है  |  खुलेआम नशीले पदार्थो की बिक्री हो रही है  |   और असामाजिक तत्वों का बोलबाला है  | इधर थाना प्रभारी का कहना है कि जो घटनाएं है  |   वह मेरे आने से पहले की है |  उनपर उचित कार्यवाही की जायेगी |  उन्होंने प्रदर्शकारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर पीड़ित के साथ खड़ी है |