शहर को स्वच्छ रखने चलेगा ग्रीन गणेश अभियान
 NAGAR NIGAM GANESH

निगम चलाएगा पंडाल प्रतियोगिता, मिलेगा इनाम  

 

शहर को स्वच्छ रखने नगर निगम ग्रीन गणेश अभियान चलाएगा  | इस अभियान में  पर्व के दौरान शहर में फैलने वाले कचरे और अपशिष्ट पदार्थों  की रोकथाम  की जाएगी  | और स्वच्छ गणेश पंडालों को इनाम भी दिया जाएगा |

कुछ दिनों बाद शुरू हो रहे दुर्गा और गणेश उत्सव को लेकर | शहर को साफ सुथरा रखने नगर निगम ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है | भोपाल निगम आयुक्त बी विजय दत्त ने कहा की पर्व के दौरान शहर में फैलने वाले कचरे और अपशिष्ट पदार्थ की रोकथाम के लिए  |  नगर निगम ग्रीन गणेश पहल की शुरुआत करने जा रहा है   |  जिसमे स्वच्छ पंडाल के तहत प्रतियोगिता का  प्रावधान है किया गया है इसमें स्वछता रखने वाले पंडालों को इनाम भी दिया जाएगा  | प्रथम द्वितीय तृतीय को 51 हजार 21 हजार और 11 हजार के इनामों  से सम्मानित किया जाएगा |  साथ ही शहर के प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई,क्रेन,नाव,और पर्याप्त बिजली व्यवस्था के साथ  | पंडालों से उत्सर्जित पूजा सामग्री को एकत्रित किया जाएगा   | शहर स्वच्छ और साफ़ रहे इसका विशेष रूप से खयाल रखा जायेगा  |