सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बेतुका बयान
 Pragya Singh Thakur

बीजेपी नेताओं की मृत्यु का कारण मारण 

तंत्र क्रियाओं के जरिये बीजेपी नेताओं पर संकट 

शोभा:मानसिक संतुलन खो बैठी हैं प्रज्ञा 

 

सांसद  साध्वी प्रज्ञा सिंह अपने विवादित बयानों के कारण ही चर्चाओं में रहती हैं  | प्रज्ञा की माने तो बीजेपी नेताओं की मृत्यु के पीछे तंत्र की मारण क्रिया काम कर रही है   |  मारण ही एक एक कर बीजेपी नेताओं की मौत की वजह बन रहा हैं  | प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान से बीजेपी सकते में हैं और कांग्रेस ने प्रज्ञा की मानसिक स्थिति पर ही सवालिया निशान लगा दिया है | 

 बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा और विवादों का चोली दामन का साथ है  |  प्रज्ञा  बिना बोले रह नहीं पातीं और उनके बोलते ही विवाद शुरू हो जाता है  | साध्वी प्रज्ञा के बड़बोलेपन पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक नाराजगी जता चुके हैं |  इसके बावजूद साध्वी प्रज्ञा के कारण बीजेपी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है |  अब साध्वी प्रज्ञा का कहना है बीजेपी नेताओं की मृत्यु  तंत्र क्रिया मारण के कारण हो रही है  | उनका दावा है बीजेपी नेताओं पर मारण का ख़तरा मंडरा रहा है और यह सब  बीजेपी विरोधी लोग कर रहे हैं  |  प्रज्ञा जब ये सब बोल रही थीं तो बीजेपी के तमाम नेता दाएं बाएं देख रहे थे  |  सांसद प्रज्ञा ने कहा मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आए थे उन्होंने कहा था ये बहुत बुरा समय चल रहा है विपक्ष एक मारण  शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओं के लिए कर रहा है  |  ऐसे में आप सावधान रहें  |  इसके बाद मैं यह बात भूल गई थी, लेकिन अब जब मैं ये देखती हूं कि हमारी पार्टी के नेता यूं एक के बाद एक जा रहे हैं तो मुझे उन महाराज जी की बात याद आ रही है  | 

विवादित बयानों के चलते सुखियों में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बायान पर बीजेपी नेता खीजते हुए नजर आये  | पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर की श्रद्धांजलि सभा में साध्वी प्रज्ञा के इस बेतुके बायान  को लेकर जब कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, गोपाल भार्गव सहित अन्य नेताओं से पूछा गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया  |  लेकिन कांग्रेस ने आक्रामक होकर प्रज्ञा सिंह पर हमला बोला  | 

कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि,\" साध्वी का  बयान बेहद आपत्तिजनक है  वो अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं  |  उन्हें इलाज की जरूरत है और उनके लिए सही जगह पागलखाना है  | 

सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बड़बोलेपन से पूरी बीजेपी नाराज है  |  उनके इस बायान के बाद  | बीजेपी के आला नेताओं ने उन्हें एक बार फिर सोच समझ के बोलने की नसीहत दी है  | क्योंकि साध्वी प्रज्ञा कुछ तो भी बोलकर बीजेपी को हंसी का पात्र बना देती हैं  |  एमपी बीजेपी के नेताओं ने प्रज्ञा के इस बायान की जानकारी भी केंद्रीय नेतृत्व को दे दी है  |