पुल को पार कर रहे पिता पुत्र नदी में बहे
 NEVAJ NADI

स्थानीय युवक ने कूदकर बचाई दोनों की जान 

 

उफनती नदी की  पुलिया को पार कर रहे पिता पुत्र पानी का तेज बहाव होने से बह गए   | जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगा कर  कड़ी मशक्कत के बाद  दोनों की जान बचाई  |  लोग ज़रा सी जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं  | 

कई बार जल्दबाजी जान की कीमत समझा देती है  |  ऐसा ही हुआ एक पिता पुत्र के साथ  |  इन दोनों ने उफनती नदी का पानी से भरा पुल पार करने की कोशिश की और पानी में बह गए  | मामला सीहोर में  जावर के नेवज नदी का है   |  लोगों ने इन लोगों को अकेले नदी पार न करने की स्लाह दी थी लेकिन ये लोग नहीं माने   और पानी के बहाव में आ गए   | बालक और उसके पिता को बहता देख स्थानीय लोगो ने पानी मे छलांग लगा दी  |  और कड़ी  मशक्कत के बाद दोनों को बचा लिया  | बताया गया है कि शहीद शाह अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए नदी से इस पार से उस पार जा रहे थे  |  तभी पुलिया पर भीड़ बढ़ने के कारण  पांव फिसल गया   | और नदी में गिर कर  बहने लगे   |  इस दौरान वहीं मौजूद लाखा नाम के व्यक्ति ने नदी में छलांग लगादी   | अपनी जान पर खेलकर  शाहिद शाह के बच्चे दस साल के उमर शाह  को नदी में से निकाल कर जान बचाई  |