Since: 23-09-2009
गाना गा कर किसान ने बयान की पीड़ा
मुख्यमंत्री जी सुन लीजिये किसान का सच
किसान ने व्यथा गीत से लगाई मदद की गुहार
मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आपकी सरकार किसानों के हित में बातें बहुत कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है | एक किसान ने अपना दर्द अपनी पीड़ा एक गीत के जरिये व्यक्त की है | इस किसान का निवेदन है कर्ज माफ़ किया जाए और समर्थन मूल्य दिया जाए |
मध्यप्रदेश में किसान परेशान है | सरकार किसानों की मदद की बात कर रही है | किसान राजनीती के केंद्र में है | इसके बावजूद किसान को राहत नहीं मिल रही है | मेरा गाँव मेरा देश फ़िल्म के गाने "मार दिया जाए के छोड़ दिया जाए" की तर्ज पर एक किसान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मदद की गुहार लगाईं है | गाने में सोयाबीन की फसल की बर्बादी का जिक्र भी है और समर्थन मूल्य की मांग भी | वीडियो अशोकनगर स्थित खजुरिया गाँव के किसान का है | यह वीडिओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | गीत में किसान मुख्यमंत्री कमलनाथ को खेती की व्यथा सुना कर मदद की अपील कर रहा है | इस बेचारे ने | किसान ऋण माफी,बोनस, जैसी किसानों के हित की योजनाओं को जमी पर उतारने की बात भी कही है | इस गीत को किसानों ने सौ प्रतिशत सत्य करार दिया है | किसान ने इस गीत को रिमझिम फुहारों के बीच अपने खेत में ही रिकॉर्ड किया है | बारी मुख्यमंत्री जी अब आपकी है | आप भी किसान के लिए ऐसा कुछ कर दीजिये की किसान आपको उलहाना देने की बजाये आपकी जय जयकार करता नजर आये |
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |