370 हटाने के विरोध में RSS कार्यकर्ता की हत्या
 HATYA

नक्सलियों ने की गोली मारकर हत्या कर दी

 

धारा 370 हटाए जाने से नाराज नक्सलवादियों ने एक आरएसएस कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया | इस दौरान नक्सलियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया  |  

दुर्गुकोंदल के कोंडे गांव में नक्सलियों ने आर.एस.एस. कार्यकरता दादू सिंह कोरेटी की गोली मार हत्या कर दी है  | कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र  कोंडे गांव में नक्सलियों ने दादू सिंह पर पुलिस के लिए काम करने का आरोप लगते हुए पर्चे भी फैंके हैं   |  पुलिस अधीक्षक के मुताबिक  शाम करीब 7 बजे 20 से 25 हथियार बंद नक्सली कोंडे गांव में घुस आए और दादू सिंह कोरेटी को अपने साथ ले  गए और उन्हें  गोली मार  दी  |  घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है  |    कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जूंगड़ा में हथियारबंद  नक्सली  श्यामनाथ आंचला के घर पहुंचे और घर से उठाकर उसे अपने साथ ले गए  | जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया और युवक की डंडे से पिटाई की  और  मौत के घाट उतार दिया  | 

 इससे पहले उन्होंने वहां शव के पास पुलिस की मुखबिरी का आरो लगाते हुए पर्ची छोड़ी और एक बैनर भी लगाया, जिस पर कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का विरोध किया गया है  |  घटना की पुष्टि करते हुए अंतागढ़ एसडीओपी पुपलेश कुमार ने बताया कि गांव में लगभग 25 से 30 वर्दीधारी नक्सली पहुंचे हुए थे और जन अदालत लगाकर ग्रामीण युवक की हत्या कर दी है   | मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है  |