गोविन्द सिंह बोले - 24 घंटे में रुका अवैध उत्खनन
 GOVIND SINGH

मुख्यमंत्री के आदेश से रुका अवैध उत्खनन 

 

 सामान्य प्रशासन मंत्री गोविन्द सिंह अवैध उत्खनन से काफी परेशान थे  | उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ग्वालियर -चम्बल इलाके में पिछले 24 घंटों में अवैध उत्खनन रुक गया है  | गोविन्द सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त किया है | 

ग्वालियर क्षेत्र में पिछले 24 घण्टे में अवैध उत्खनन पर रोक लग गई है |  सामान्य प्रशासन मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है   | वहीँ गोविन्द सिंह ने कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की कार पर बत्ती लगाने का समर्थन किया है  |  उन्होंने कहा कई बार देखा गया है कि कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने पर इन अधिकारीयों की गाडी पर बत्ती होने से लाभ होता है  | 

 पिछले दिनों मंत्री गोविंद सिंह ने  एक सार्वजानिक समारोह में अवैध उत्खनन  पर  रोके न  लगाए जाने  के कारण  जनता से माफ़ी  मांगी थी और कहा  था कि मैं अपनी ही सरकार में हार गया हूँ  |