न्यू इंडिया में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं
 NARENDRA MODI

न्यू इंडिया में सरनेम नहीं योग्यता के मायने 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा  न्यू इंडिया  हर भारतीय की आवाज है  |  यह वह भारत है जहां भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है  | कोई कितना भी बड़ा  व्यक्ति क्यों ना हो सिर्फ उसकी क्षमता ही मायने रखती है  | न्यू इण्डिया में सरनेम नहीं योग्यता के मायने हैं  | 

प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया में सरनेम मायने नहीं रखता है  | बल्कि अपना नाम बनाने की काबिलियत मायने रखती है  |  न्यू इंडिया चुनिंदा लोगों की आवाज नहीं है, बल्कि हर भारतीय की आवाज है  | यह वह भारत है जहां भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है |  कोई भी व्यक्ति क्यों ना हो सिर्फ उसकी क्षमता ही मायने रखती है  |  पीएम मोदी ने कहा कि अब लोग बोल रहे हैं कि हम स्वच्छ भारत बनाकर रहेंगे  |  हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाकर रहेंगे  |  यह सब सिर्फ दृढ इच्छा शक्ति की वजह से ही संभव हो सका है  | मोदी ने कहा देश में आबादी के मुकाबले जरुरी चिकित्सा सुविधाओं का अभाव बना हुआ है  |   इसी के चलते सरकार ने देशभर में  साढ़े बारह हजार  आयुष केंद्र शुरू करने का लक्ष्य बनाया है  | आयुष मंत्रालय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस साल देश में 4 हजार आयुष केंद्रों को खोले जाने का लक्ष्य है  |