बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके नक्सलियों का समर्पण
ATMASAMARPAN NAKSALI

पांच नक्सलवादियों पर था सात लाख का इनाम 

 

दंतेवाड़ा में सात लाख के पांच इनामी नक्सलवादियों  ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया  | कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने में ये नक्सली शमिल रहे हैं  | 

छतीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पांच नक्सलवादियों  ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है  | बताया जा रहा है की इन पर सात लाख का इनाम घोषित था  इन नक्सलियों  ने एस पी अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण किया है  ...ये नक्सलवादी   जवान को मारने , हथियारों की लूट ,विस्फोट  ,  पत्रकार की हत्या सहित कई अपराधों में शामिल रहे हैं   | अब सरकार की  पुनर्वास नीति के तहत  इन नक्सलियों को सुविधाएँ भी दी जाएंगी  |   समर्पित नक्सलियों को समाज की  मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा  |