शिवराज दिग्विजय सिंह की कोई विश्वसनीयता नही
 DIGVIJAY SINGH

ISI के लिए काम करते हैं बीजेपी और बजरंग दल  

दिग्विजय ने किया बीजेपी और बजरंग दल पर हमला 

 

मध्यप्रदेश की सियासत में खुद को जमाने की कोशिश में लगे दो पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर आमने सामने हैं  | पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए, वे सब बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी के हैं  | आईएसआई से पैसा ले रहे हैं |  आईएसआई के लिए जासूसी मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं |  उन्होंने कहा हमारी विचारधारा की लड़ाई भाजपा से है, संघ से है | ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा दिग्विजय सिंह  की कोई विश्वसनीयता नही है |  वो सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं  | आतंकी ओसामा को जी बोलते हैं |  ISI जो बोलता है वही दिग्विजय सिंह बोलते हैं | 

 अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में हैं | 

 दिग्विजय सिंह ने कहा है कि बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं  |  पाकिस्तान से आई एस आई के लिए जासूसी मुसलमान कम कर रहे हैं गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं  |  उन्होंने कहा हमारी विचारधारा की लड़ाई भाजपा से है, संघ से है  |  जिन्होंने भारत की आजादी के संघर्ष में भाग नहीं लिया  |  हमें वो राष्ट्रीयता का सबक सिखाना चाहते हैं  |  कहां थे यह लोग 1947 से पहले |    

दिग्विजय सिंह के विवादित बोल के बाद बीजेपी उपाध्यक्ष  और पूर्व मुख्यमंत्री सामने आये और कहा  दिग्विजय सिंह सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं  | उनकी खुद की कोई विश्वसनीयता है नहीं  |  वो पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं |   ओसामा को जी बोलते हैं  |  ISI जो बोलता है वही दिग्विजय सिंह बोलते हैं  | आतंकियों की मौत पर मातम मुर्सी करते है लेकिन शहीद के घर नहीं जाते  | कांग्रेस के नेता पकिस्तान की भाषा बोलते है 

पाकिस्तान कांग्रेस के नेताओं के बयान को अंतरराष्ट्रीय फोरम पर कोट करता है | 

अपने बयान पर विवाद उठने के बाद दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि कुछ चैनल चला रहे हैं कि मैंने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि वे आईएसआई से पैसा ले कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। यह पूरी तरह से गलत है  | बजरंग दल व भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी द्वारा आईएसआई से पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए मप्र पुलिस ने पकड़ा है  |  मैंने यह आरोप लगाया है जिस पर मैं आज भी कायम हूं |