बेटियों हुईं तो पत्नी को घर किया बाहर
 SHIVRAJ SINGH

बेटी  होने पर युवती को दी जा रही प्रताड़ना 

पति और ससुराल वालों की बेशर्मी ने की हदें पार

शिवराज सिंह ने पीड़िता से की बात 

तमाम दबाव के बाद घर ले गए ससुराल वाले 

 

एक पति  ने अपनी पत्नी को घर से महज इसलिए बाहर निकाल दिया |  क्यूंकि उसने बेटी को जन्म दिया  | घटना छतरपुर की है |  पत्नी ने आरोप लगाया है की ससुराल वाले बेटा ना पैदा होने से उसे लगातार पीटते हैं |  और प्रताड़ित करते है   | पत्नी ने एस पी ऑफीस में न्याय की गुहार लगाई | 

इसके बाद बीजेपी नेताओं ने पीड़िता की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से बात करवाई और शिवराज सिंह ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाया और अधिकारीयों से इस बारे में बात की  | इसके बाद स्थानीय बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के दबाव के चलते पीड़िता के ससुराल वाले उसे घर ले गए  | पुलिस मामले की जाँच कर रही है |  

बेटी है तो कल है यह स्लोगन आपको हर जगह लिखा मिल जाएगा   | लेकिन हकीकत  कुछ और ही  है  |  छतरपुर  में सीता को बेटी होने पर  | उसके पति ने मानवता की सारी हदें पार कर घर से निकाल दिया  |    न्याय की आस लिए  फूट-फूट कर रोती सीता ने   |  एसपी ऑफिस के बाहर अपनी और अपनी बेटियों की दुर्दशा की कहानी बताई |  सीता ने बताया  की उसके ससुराल वाले बेटा ना पैदा होने से उसे लगातार पीटते हैं  |  तमाम तरह की प्रताड़ना देते हैं |  ससुराल के  दरिंदों ने सीता से कहा  कि तुम इन बच्चियों को छोड़ दो  |  तो  हमारे साथ रह सकती हो   |  ऐसे में एक मां के दिल पर क्या गुजरेगी इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता है  | सीता की  बड़ी बेटी जहां 6 साल की वही , 15 दिन पहले ही उसने एक मासूम बच्ची को जन्म दिया है  | सीता ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मदद की गुहार लगाई और कहा की  |  मेरा पति कह रहा है कि  जिस बच्ची ने जन्म लिया उसे मार डाल  |  तभी घर आने देगें   बच्ची की माँ ने बताया इसके पहले जांच करवाने पर बच्ची होने पर   | उसे मार दिया गया  |  मैं अपनी ससुराल में एक कमरे में पड़े रहकर अपनी तीनों बच्ची को पाल रही थी   | तीसरी बार बच्ची होने पर गुस्साये पति और घर के सदस्यों ने मार मार कर घर से बाहर निकाल दिया  | 

पहली बच्ची होने के बाद से ही सीता के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का सिलसिला चल रहा था  | पुलिस तक भी मामला पहुंचा लेकिन पीड़िता की मदद पुलिस ने भी नहीं की  | इस बार जब सीता ससुराल पक्ष की बेरहमी का शिकार हुई तो उसने फिर पुलिस से गुहार लगाईं लेकिन पुलिस का रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा  |  

देरी रोड निवासी सीता पत्नी पुष्पेन्द्र साहू अपने ससुराल पक्ष से बेहद परेशान  रही  |  महिला का आरोप है कि 15 दिन पहले उसने तीसरी बच्ची को जन्म दिया तो पति सहित सास-ससुर व अन्य सदस्यों ने उसे घर से भगा दिया  | सीता के मुताबिक उसके ससुर मानिक लाल, जेठ जगदीश, जेठानी नीतू, पति पुष्पेन्द्र सहित सास और देवर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं  |  नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह पीड़िता से मिलने  सिविल लाइन थाने पहुंची |  पीड़िता सीता साहू की फोन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कराई गई  | पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीता साहू की बात सुनने के बाद उसे आश्वासन दिया है कि उसके साथ अन्याय नहीं होगा  |  उन्होंने कहा कि मैं प्रशासन से बात करता हूं  | 

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के एक्टिव होते ही  | छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी, नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह थाने पहुंचे  |  उन्होंने सीएसपी उमेश शुक्ला की मौजूदगी में महिला की समस्या सुनी और परिवार के लोगों को मौके बुलाया  |  लगभग तीन घंटे तक चली समझाईश के बाद महिला को उसके पति के साथ ससुराल भेजा गया |