प्रधानमंत्री मोदी को एक और पुरस्कार
 NARENDRA MODI

स्वच्छ भारत के लिए अमेरिका में होंगे सम्मानित

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबदबा बढ़ता जा रहा है  |  मोदी को अमेरिका में बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करने के लिए  पुरस्कार से नवाजा जाएगा |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और पुरस्कार मिला है M|  बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करने के लिए पीएम मोदी को अमेरिका  में  पुरुस्कृत किया जाएगा   | केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी  |  जितेंद्र सिंह ने लिखा कि एक और पुरस्कार  | हर भारतीय के लिए गर्व का एक और क्षण  | क्योंकि पीएम मोदी की मेहनती और अभिनव पहल की वजह से दुनिया भर से तारीफ मिलती है | मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की पूरी दुनिया में जमकर तारीफ़ हुई है |  जिस तरह मोदी ने आम जान मानस को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया उससे पूरी दुनिया उनकी मुरीद हुई है |