भारी बारिश से गाँव में जन जीवन अस्त व्यस्त
 WEATHER

घरों में घुसा पानी,तबाह हुई फसलें,कई मकान गिरे

 

मध्यप्रदेश के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए है  |  जन जीवन पूरी तरह  अस्त व्यस्त हो गया है  ...भारी  बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया है  |  जिससे कई  मकान गिर गए है  | प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बारिश प्रभावित क्षेत्र का मुआयना कर  हर संभव मदद का आश्वाशन दिया  | 

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं   | वहीं  नरसिंहपुर ज़िला भी इससे  अछूता नहीं है    | मौसम विभाग के   भारी बारिश के अलर्ट के बाद संकट अब और गहराने लगा है   | कल रात अचानक हुई तेज़ बारिश से सालीचोका समीपस्थ ग्राम रहमा में  घरों में पानी भर गया  | जिसके  कारण कई  मकान गिर गए   |  बारिश की वजह से   घर ,स्कूल और गाँव सब जलमग्न हो गए  हैं   | बाढ़ की चपेट में आये ग्रामीणों की हालत बदतर हो गई है  |   ना इनके पास बाढ़ से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल  है   | और न ही खाने के लिए अनाज़  |  लोगों का कहना है कि  सारा अनाज़  बारिश की चपेट में आ गया है   | और लोगों का बुरा हाल है  | 

 प्रशासन ने  तत्परता दिखाते हुए भारी बारिश प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया  | कलेक्टर एवं एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी गाँव पहुचे   |  और हर संभव मदद का आश्वाशन दिया   | भारी बारिश से तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं  ... लोगों की फसलों का अत्याधिक नुकसान हुआ है  |   लोगो का मानना है कि अचानक बादल फटने से ऐसी स्थिति बनी है  | कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को बाढ़ से पीड़ित लोगों को खाने एवं रहने की व्यवस्था करने के लिए आदेश दिया |