मंत्री बिना लिफाफा के नहीं कर रहे कार्य
 CONGRESS

मंत्री के बाद विधायकों के सख्त हुए तेवर

विधायक शुक्ल ने कहा मंत्री घूसखोर हैं

 

कमलनाथ सरकार के मंत्रियों के बाद अब विधायकों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है  | सरकार को समर्थन दे रहे सपा विधायक राजेश  शुक्ला ने आरोप लगाया की सरकार के मंत्री बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं  | कब तक हम मुख्यमंत्री के पास हर  काम काम के लिए जायेंगे  | अब तो हमें भी  शर्म आने लगी है | 

कोंग्रेस में मची कलह पर छतरपुर में  समाजवादी पार्टी के  विधायक राजेश शुक्ला ने फिर तीखे तेवर दिखाए है  | उनका कहना है की कोंग्रेस को  कोंग्रेस से ही खतरा है   |  सपा विधायक शुक्ल ने कांग्रेस सरकार के कई मंत्रियों पर  लिफाफा लेकर काम करने के आरोप लगाए है  | उन्होंने कहा की सरकार के मंत्री बिना लिफाफा के कोई कार्य नहीं  करते है  | मंत्री तुलसी सिलावट,कमलेश्वर पटेल,बाला बच्चन सहित 12-13 मंत्री है  | जो  विधायको के काम नही करते है   | हम लोगों के काम तो मुख्यमंत्री कमलनाथ करते हैं  | अब हम लोगों को शर्म आने लगी है | की कब तक मुख्यमंत्री के पास हर काम लेकर जाएं  | वही नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बयान पर राजेश शुक्ला ने  कहा की  |  हम गोपाल भार्गव जी का सम्मान करते है  | लेकिन हम कमलनाथ  सरकार को समर्थन दे रहे है  |  जिले के विकास कार्यो पर उन्होंने कहा  कि सरकार में बड़ी विडंबना है  | जिले के पांचों विधायक छतरपुर के कलेक्टर मोहित बुंदस को हटाने की मांग कर चुके है   | लेकिन  कलेक्टर को अब तक नहीं हटाया गया  | अब हमने ही  हार  मान ली है |