कॉलेज में एडमिशन न मिलने से छात्राओं ने किया प्रदर्शन
 COLLAGE ADMISSION

नियम का नहीं किया जा रहा पालन, आत्मदाह की चेतावनी

 

रीवा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एडमिशन को लेकर चल रही अनियमितताओं के चलते छत्राओं को परेशानी का सामना करना पड़  रहा  |  एडमिशन  न मिलने से नाराज़ छात्राओं ने  कलेक्टर कर्यालय  पहुँचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई  | और प्रशसन के खिलाफ नारेबाजी की  | प्रवेश न  मिलने पर  छात्राओं  ने सामूहिक आत्मदाह  करने की चेतावनी दी  है | 

रीवा के गर्ल्स डिग्री कॉलेज  में एडमिशन न मिलने से नाराज़ छात्राओं ने प्रदर्शन कर  कलेक्टर करायालय में शिकायत दर्ज कराई |  एडमिशन को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच स्थितियां सामान्य  नहीं हो रहीं   | पिछले 15 दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है  | मॉडल साइंस कॉलेज के बाद जीडीसी की छात्राएं भी सरकार और कालेज प्रबंधन के विरोध में खुलकर सामने आ चुकी हैं   | बीते दिन \"पहले आओ पहले पाओ\" नीति के तहत किए गए एडमिशन के बाद जिन छात्राओं को प्रवेश का मौका नहीं मिला   | उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया | छात्राओं ने रीवा कलेक्ट्रेट पहुंचकर कॉलेज प्रबंधन तथा मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की  | छत्राओं का कहना है की  कॉलेज प्रबंधन के द्वारा जानबूझकर हमारा एडमिशन नहीं किया गया  |  शिकायत करते हुए अधिकारियों के सामने  छात्राएं  फूट-फूट कर रोने लगी  |  छात्राओं के अनुसार अब कॉलेज में  सीट फुल होने का बहाना किया जा रहा है    प्रशासन को चेतावनी देते हुए नाराज छात्राओं ने कहा कि अगर प्रशासन के द्वारा हमारे भविष्य की चिंता के लिए कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया तो  | हम सामूहिक आत्मदाह के लिए बाध्य होंगे  | और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री रीवा कलेक्टर जिम्मेदार होंगे | 

कलेक्टर रीवा का कहना है की पहले आओ पहले पाओ की नीति पर कार्य किया जा रहा है  |  महाविद्यालय के प्राचार्यों से बात की जा रही है की कहाँ  परेशानी आ रही है  | कलेक्टर ने कहा की शासन के पास कुछ सीटें बढ़ाने का प्रावधान है | प्रयास किया जायेगा बच्चों को एडमिशन मिले |