गोविन्द बोले भाजपा ने 15 साल तक लूट मचाई
 GOVIND GAJNAVI

भाजपा ने महमूद गजनवी की तरह प्रदेश को लूटा

 

मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने पूर्व भाजपा सरकार और शिवराज सिंह चौहान को महमूद गजनवी बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश को लूट लिया |  मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा कि पिछले 15 सालों में ऐसा कोई विभाग नहीं बचा जहां लूट नहीं की गई हो  |  आज प्रदेश कर्ज की गर्त में है  | पूरा प्रदेश खोखला हो गया है  | इसी समस्या से सीएम कमलनाथ को जूझना पड़ रहा है | 

मंत्री गोविन्द सिंह  ने ग्वालियर में कहा  कि महमूद गजनवी ने जब हिंदुस्तान में लूटपाट मचाई थी तब वह रहम करके कुछ छोड़ गया था  | भाजपा तो गजनवी की ग्रांड फादर निकली  |  भाजपा द्वारा लगाए गए ट्रांसफर उद्योग के आरोप पर उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को इस बात की चुनौती थी कि वे मेरे बारे में इसे साबित करके बताएं  | उन्होंने कहा था कि अगर मैंने ऐसा किया है तो मंत्री मंडल से इस्तीफा दे देंगे और राजनीति छोड़कर घर चले जाएंगे  | उन्होंने कहा बीजेपी ने प्रदेश को गजनवी की तरह पंद्रह साल तक लूटा है   |