शिवराज ने कमलनाथ सरकार को घेरा
shivraj singh

गरीब -किसानों की सरकार को चिंता नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधनी के रेहटी में जन पंचायत को सम्बोधित किया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया  |  उन्होंने कहा की कमलनाथ सरकार को गरीब और किसानों की कोई चिंता नहीं है  |

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी के सेमरी  बांया और बोरधी में  जन पंचायत  को संबोधित किया और कमलनाथ सरकार को जम कर घेरा  | शिवराज ने कहा कांग्रेस में सब एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं | शिवराज ने सरकार की नाकामियां गिनाई और कहा कि मेरे शासन की  शिक्षा, स्वास्थ्य और  गरीबो की योजनाओं को इस सरकार ने बंद कर दिया  | किसानों के प्रति जो यह सरकार लापरवाही कर रही है | किसान को न तो फसल की कीमत दे रही हैं ओर ना ही 2 लाख कर्ज माफी  हुई  है  | इसके  लिये हम संघर्ष करंगे ओर  प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे  |