भूपेश बघेल सरकार के मंत्री का विवादित बयान
 KAWASI LAKHMA

नेता बनना है तो कलेक्टर और एसपी का कॉलर पकड़ो

शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों को दी नसीहत

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है आलोचना

 

अकसर अपने उटपटांग बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाले   | छत्तीसगढ़ के उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर सुर्ख़ियों में है  |  शिक्षक दिवस के मौके पर कवासी लखमा ने कुछ स्टूडेंट्स को बड़े नेता बनने के गुर सिखाये  | जिसमे उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा की अगर बड़ा नेता बनना है तो कलेक्टर और एसपी का  कालर पकड़ लो  |  कवासी लखमा के इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में हंगामा मच गया है  | छत्तीसगढ़ के अफसर भी मंत्री की इस हरकत से नाराज हैं | 

अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने और विवाद में रहने वाले भूपेश बघेल सरकार के  | उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है  | कवासी लखमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है | जिसमे लखमा कुछ छात्रों को बड़ा नेता बनने के अजीबोगरीब गुर सिखा रहे है | मंत्री कवासी लखमा अपनी मर्यादा भूलकर   बच्चों से कह रहे है की   | यदि बड़ा नेता बनना हो तो  | कलेक्टर और एसपी का कालर पकड़ लो  | 

 वीडियो शिक्षक दिवस के दिन का बताया जा रहा है | \\कवासी लखमा सुकमा जिले के पावारास में स्कूली बच्चों के बीच एक कार्यक्रम में गए थे  |   तब उन्होंने बच्चों को बताते हुए कहा कि   | उनसे किसी बच्चे ने पूछा आप बड़े नेता कैसे बने   | मुझे भी बनना है  | तब मंत्री  ने बच्चो को यह नसीहत दे डाली |  दिलचस्प बात यह है कि लखमा ने कहा कि उस क्रार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद थे  | 

यह पहली बार नहीं है की कवासी लखमा ने ऐसा विवादित बयान दिया हो  | इससे पहले भी कवासी ने चुनाव के समय विवादित बयान  दिया था |  जिसमे उन्होंने कहा था की कांग्रेस के अलावा अगर ईवीएम में कोई बटन दबाई तो बिजली के झटके लगेंगे  | कवासी लखमा के स्कूली बच्चों को इस तरह की नसीहत दिए जाने के बाद  |  कवासी के बयान की सोशल  मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है  | आपको बता दें की बच्चों को इस तरह का ज्ञान देने वाले ये वही मंत्री है   ... जो मंत्री बनने के बाद अपना शपथ पत्र तक नहीं पढ़ पाए थे  | और उनको एक एक शब्द पढ़ कर बताया गया था  |  जिसके बाद उनकी जमकर आलोचन हुई थी   |  बीजीपी ने भूपेश बघेल के मंत्री के इस बयान पर आपत्ति जाहिर की है  | हालाँकि कवासी लखमा ने इस तरह के बयान को निराधार बताया है  | उन्होंने कहा उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया  | नेता बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है  | जनता के बीच जाना पड़ता है  |