देश की खराब हालत के लिए केंद्र जिम्मेदार
 CONGRESS SARKAR

कमलानथ सरकार है विकास की राह पर  

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा है क़ि प्रदेश में कमलनाथ सरकार में आठ महीने में भरपूर काम किये हैं  |  वहीँ देश में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश इस समय भयानक मंदी के दौर से गुजर रहा है  |  देश की अर्थव्यवस्था  बुरी स्थित में पहुंच चुकी है  | 

कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार की आठ महीनो की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा की प्रदेश सरकार ने जन कल्याणकारी फैसले लिए हैं | कोंग्रस अपने वचन निभा रही है  | रीवा की  जिला कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार के आठ माह पूरा होने के अवसर पर उपलब्धियों को गिनाया  | कांग्रेस प्रवक्ता शहरयार खान ने बताया की मध्यप्रदेश में, कमलनाथ के  नेतृत्व वाली  सरकार ने पिछले 8 महीनों में ऐसे ठोस, दूरदर्शी, ऐतिहासिक और लोक कल्याणकारी फैसले लिये हैं  | जिनसे प्रदेश मंदी की मार से अछूता रहा  |  कांग्रेस को जब अवसर मिला था  तब खजाना खाली था  |   इस खाली खजाने के बाद भी. मुख्यमंत्री  कमलनाथ  ने मजबूत इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए अपने शपथ-ग्रहण के दो घंटे के भीतर ही, किसानों की कर्ज माफी की फाइल पर दस्तखत कर दिए | 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है  | आये दिन इंडस्ट्री बंद हो रही है और  लोग बेरोजगार हो रहे है  | पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं  |  रुपये की कीमत रसातल में पहुच चुकी है  | जीडीपी धराशायी हो चुकी है, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, रियल स्टेट, ऑटोमोबाइल सेक्टर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है |  सार्वजनिक सेक्टर खस्ताहाल है और बढ़ती बेरोजगारी से देश में कोहराम मचा हुआ है  |