Since: 23-09-2009
.स्वास्थ्य मंत्री टी.ए.एस. सिंहदेव का ड्रीम प्रोजेक्ट
छत्तीसगढ मे यूनिवर्सल हैल्थ स्कीम लागू करने की जोर शोर से तैयारी चल रही हैं | स्वास्थ्य मंत्री टी.ए.एस. सिंहदेव अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द राज्य मे लाना चाहते हैं | इसी सम्बन्ध मे स्वास्थ्य मंत्री का बस्तर पहुंचे |
स्वास्थ्य मंत्री टी.ए.एस. सिंहदेव ने गांव की सबसे छोटी ईकाई आगनबाडी की कार्यकरता की और मितानिनो की एक कार्यशाला की | जिसमे उनको बीमारी फैलने से पहले ही एहतियात बीमारी के मौसम मे गांव की सतत निगरानी बीमारी की अवस्था मे प्राथमिक उपचार और उप स्वास्थ्य केन्द्रो जिला चिकित्सालय से सतत सम्पर्क कैसे बनाया जाए इसके बारे में बताया | मंत्री सिंहदेव ने ब्लाक मेडिकल अफसरों एवं सम्भाग के सी.एम.ओ. की एक बैठक भी ली | जिसमे उने अस्पतालों की छोटी से छोटी जरूरतों एवं हर तरहा की दवाईयों की उपलब्धता सुनिष्चित करने के निर्देश दिये |
MadhyaBharat
12 September 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|