मुठभेड़ में 5 -5 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर
naxali dher

उपचुनाव से पहले बड़ी वारदात को दे सकते थे अंजाम  

 

 

उपचुनाव से ठीक पहले बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में  60-70 नक्सलियों ने कुटेरम के जंगलों में डेरा डाल दिया था  | पुलिस को इसकी भनक लगी और जंगल में सर्चिंग शुरू कर दी  | और  5-5 लाख के दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया | रात करीब 12 बजे तक कुटरेम के जंगल में डीआरजी से मुठभेड़ हुई  | और नक्सली जंगलों में भाग गए   |छत्तीसगढ़ के  दंतेवाड़ा में इसी माह होने वाले  उपचुनाव से ठीक पहले पुलिस ने दो  इनामी नक्सलियों को मार गिराया है | कुटेरम के जंगल में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों को बीच ये मुठभेड़ हुई  | इस एनकाउंटर में मलांगिर एरिया कमेटी के दो नक्सली ढेर कर दिए गए | मारे गए नक्सलियों की पहचान लच्छू मंडावी और पोडिया के तौर पर हुई है | मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग  की | सर्चिंग में 12 बोर की राइफल और 9MM पिस्टल भी बरामद किया गया | बताया जा रहा है की  सुरक्षा बल के जवानों को 11 तारीख को सूचना मिली थी कि | सीसी मेंबर के साथ 60 से 70 नक्सली कुटरेम के जंगल मे मौजूद है | ये उप चुनाव में बड़ी वारदात  कों अंजामज देने के लिए प्लानिंग कर रहे है | सूचना के बाद सीआरपीएफ की टीम  ऑपरेशन के लिए निकली | फोर्स ने तनेली, गुमियापाल पेड़का के जंगल में सर्चिंग की  | फोर्स को देख नक्सली दो टुकड़ियों में बट गए  | शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुटरेम के जंगल में डीआरजी से मुठभेड़ हुई  |बताया जा रहा कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों की मिलिट्री दलम मौजूद थी | फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली अपने साथियों के शव छोड़ कर भाग खड़े हुए | जानकारी के मुताबिक, मारे गए माओवादियों पर 21-21 मामले पंजीबद्ध थे | इनकी पुलिस को लंबे अरसे से तलाश थी | पुलिस अधिकारिओं ने बताया की ये नक्सली  चोलनार ब्लास्ट,  मदाडी ब्लास्ट, एसपीएल 1  वारदात, मलैंगिर एरिया में हुए मुठभेड़ में  शामिल थे | हाल ही गुमिया पाल के ग्रामीणों के अपहरण मामले में भी इनका हाथ होना बताया जा रहा है |