Since: 23-09-2009
शाह ने की एम्स में सेवा लगाई झाड़ू की सफाई
PM मोदी का जन्मदिन पुरे सप्ताह | सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा जिसकी शुरुआत शाह ने AIIMS में 'सेवा' करके की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह का आयोजन कर रही है.... बीजेपी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और फल बांटे और परिसर में झाडू भी लगाई | इस दौरान अमित शाह के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है | भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी का जन्मदिन 'सेवा सप्ताह' अभियान के जरिये मना रही है | इस अभियान की आज से शुरुआत हुई है | इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और नेता सेवा कार्य करेंगे| भाजपा अध्यक्ष व् गृह मंत्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के AIIMS अस्पताल में पहुंचे | यहां उन्होंने बच्चों के वार्ड में जाक उनसे मुलाकात की और फल बांटे | इसके बाद अमित शाह और जेपी नड्डा ने AIIMS में साफ़ सफाई की इस दौरान भाजपा नेता विजय गोयल और विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे |
अमित शाह ने कहा कि 'भाजपा कार्यकर्ता देशभर में आज से सेवा सप्ताह की शुरुआत करेंगे | हमारे प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया और गरीबों के लिए काम किया | इसलिए यह ज्यादा सही रहेगा कि हम उनके जन्मदिन के सप्ताह को सेवा सप्ताह के तौर पर मनाएं।'
MadhyaBharat
14 September 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|