Since: 23-09-2009

  Latest News :
पंजाब में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ.   मणिपुर हिंसा के बाद अस्पतालों में पड़े 175 शवों के अंतिम संस्कार का ‘सुप्रीम’ आदेश.   राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस.   भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए माफी मांगी.   सिलक्यारा सुरंग हादसा : सेना ने संभाला मोर्चा.   तेलंगाना में भाजपा सत्ता में आई तो सीएम ओबीसी समुदाय का: मोदी.   भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र में कार और ऑटो की भिड़ंत.   बारिश से कम हुआ प्रदेश की हवा में घुला जहर.   यात्री बस बेकाबू हाेकर पलटी एक यात्री और क्लीनर की मौत.   सरेआम चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या.   मुख्यमंत्री शिवराज ने पत्नी के गुरुद्वारा पहुंच कर गुरु हरगोबिंद साहिब में मत्था टेका.   महाकालेश्वर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले.   रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की ला.   जंगल में विचरण कर रहे 35 हाथी ग्रामीण के साथ नक्सली दहशत में.   बालोद जिले के ग्राम खुर्सीपार में दो दिवसीय देव मेला का हुआ समापन.   छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना.   संस्कृति मंत्री भगत छत्तीसगढ़ी फिल्म में शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में.   नक्सलियों ने डामर प्लांट में 16 वाहनों को किया आग के हवाले.  
लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात

चीलर और लखुंदर नदी का पानी  गाँव में घुसा

मकान किए खाली, लोगों ने छतों पर ली पनाह

 

मालवा के शाजापुर में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं  | नदी नाले उफान पर है  |  तेज बारिश से चीलर नदी और  लखुंदर नदी का जलस्तर बढ़ गया है  | .जिससे नदी का  पानी गावों में घुस गया है |  लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर  जा पहुंचे हैं |  ज्यादा बारिश के कारण  शाजापुर - कानड  मार्ग बंद हो गया है | 

शाजापुर में हो रही लगातार और भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं | लोगों का जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है| चीलर नदी का जलस्तर  बढ़ने से  पानी गांवों में घुस गया है  |  बेरछा गांव में  चार से पांच फीट तक पानी भरा हुआ है |  मजबूरी में लोगों को घरों की छतों पर पनाह लेनी पड़ा रही  है  | वहीं पानी भरने से कई लोग  अपना मकान छोड़कर चले गए हैं|  इधर  लखुंदर नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है | क्या सड़क, क्या खेत, क्या गली-मोहल्ले सब जगह  नदी का पानी नजर आ रहा  है|  शाजापुर जिले के बेरछा के पलासी गांव में एक युवक विक्रम सिंह  पुल में पानी आने से बह गया  .| हादसा उस वक्त हुआ, जब वो पुल पार करने की कोशिश कर रहा था |  लखुंदर नदी का जलस्तर बढ़ने से शाजापुर-कानड मार्ग बंद हो गया है |  पुल पर 5 फीट से ज्यादा पानी आ गया है | शाजापुर के मंडोदा गांव में भी बाढ़ जैसे हालात है  | भारी बारिश को देखते हुए जिले में  स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है | 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 14 September 2019

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2023 MadhyaBharat News.