कहाँ हो सरकार ,गावों में सड़कें गायब
SADAK

मंत्री को ट्रेक्टर से जाना पड़ा लोगों से मिलने

सिर्फ ट्रेक्टर चल सकता है इन सड़कों पर

 

मध्यप्रदेश में बारिश और सरकार की अनदेखी से सड़कों की हालत बेहद ख़राब है | ग्रामीण इलाकों में तो पूछिए ही मत  | सड़कों के अते -पते ही नहीं हैं  |कमलनाथ सरकार के मंत्री हर्ष यादव अपने इलाके के लोगों का हाल जानने निकले तो उन्हें ट्रेक्टर का सहारा लेना पड़ा |मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार और सड़कों का भी छत्तीस का आंकड़ा लगता है  | इस समय सरकारी लापरवाही और ऊपर से बारिश ने सड़कों की हालत खस्ता कर दी है | क्या शहर और क्या गांव | सड़क के मामले में हर जगह हाल खराब हैं | ये ट्रेक्टर पर सवार शख्स हैं कमलनाथ सरकार के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव | मंत्री जी को अपने विधानसभा क्षेत्र देवरी से  ग्रामीण क्षेत्र में अपनी जनता का हाल चाल जानने जाना था | लेकिन सड़क न होने के कारण वहां उनके लग्जरी वाहन जा नहीं सकते थे | ऐसे में  मंत्री हर्ष यादव ट्रेक्टर चलाकर अपने विधानसभा क्षेत्र लोगो से मिलने पहुंचे | आप भी नजारा कर लीजिये एण इलाकों में लोग कैसे आते जाते होंगे  | भला हो मंत्री जी जमीन से जुड़े हैं  और खुद ट्रेक्टर चलाते हुए अपने लोहों से मिलने पहुँच गए  | दरअसल पिछले दिनों  देवरी थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में  सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित एक आठ माह के भ्रूण की मौत हो गई थी |मंत्री  हर्ष यादव पीडितों के गांव ग्राम अरसी पहुंच गए | मंत्री हर्ष यादव ने पीडित परिवारों को हर संम्भव मदद का भरोसा दिया है  | इस बहाने मंत्री  हर्ष यादव ने  ग्रामीण इलाकों में बारिश  के बाद क्या हालात बने यह भी देख लिया |