रेप के आरोपी ने खुद को मारा चाक़ू,अस्पताल में भर्ती
 RAPE AROPI

अदालत में सजा सुनाये जाने के बाद उठाया कदम

 

छतरपुर में रेप के आरोपी को सजा सुनाए जाने  के बाद आरोपी ने अदालत में  धारदार हथियार से  खुद का गला काट लिया  | जिसके बाद  आरोपी को जिला अस्पताल  ले जाया गया  और वहां से  ग्वालियर रेफर कर दिया गया |  

छतरपुर जिला अदालत मे उस समय सनसनी फेल गई  | जब नोरिंन निगम की अदालत मे रेप के आरोपी ओमकार अहिरवार ने  धारदार हथियार से अपना  गला काट लिया  | दरअसल  मजिस्ट्रेट ने युवक  को रेप का आरोपी मानते हुये दस साल की सजा और पांच हजार जुर्माने का आदेश दिया  |  उसी समय आरोपी ने जेब मे रखे धारदार हथियार को निकालकर गला काट लिया |  घटना के तुरंत बाद  आरोपी को खून से लथपथ हालत मे जिला अस्पताल ले जाया गया   | आरोपी को  इलाज के लिए  ग्वालियर रेफर  किया गया है | आरोपी गुना का बताया जा रहा है | 

पुलिस ने बताया की आरोपी जमानत पर था | ट्रायल होने बाद उसे सजा सुनाई गई |  जिसके बाद उसने चाक़ू से खुद पर कई वार किये और घायल हो गया   .आरोपी अब खतरे से बाहर है  |