प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान मिडिया बेईमान
 SADHVI PRAGYA

पत्रकारों ने जताई नाराजगी प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

 

प्रधान मंत्री की नाराजगी और बीजेपी की नसिहातों का भोपाल की  सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर कोई असर नहीं हैं  |  वे हर बार कोई न कोई विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में बानी रहती हैं   | इस बार तो साध्वी प्रज्ञा ने मिडिया के माइक पर ही  मिडिया को  बेईमान कह दिया   | जिससे पत्रकारों में नाराजगी हैं और सभी पत्रकारों ने मिलकर प्रशासन को ज्ञापन सौपा हैं  | 

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयानों से गहरा नाता रहा है |  चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है |  प्रधनमंत्री नरेंद मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सीहोर आई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया   | इस बार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हमला लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर किया और मिडिया को बाईट देते हुए कहा की  | हम तुम्हारी तारीफ कर रहे हैं  |  सुनो सीहोर के मिडिया वाले बेईमान हैं | 

मिडिया को बेईमान कहने वाले बयान के बाद |  मीडिया के लोगो ने गहरी आपत्ति जताई हैं  | सीहोर की मिडिया के सभी पत्रकार संसद प्रज्ञा के  विरोध में तहसीलदार और कोतवाली टी आई मनोज मिश्रा को ज्ञापन सौपा और नारे लगाए   |   साथ ही मांग की  | की प्रज्ञा ठाकुर जो कि संवैधनिक पद पर है बिना किसी सबूत के पत्रकारो को बेईमान कहा रही है  |  साध्वी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय |  दरअसल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपनी खुन्नस सीहोर के पत्रकारों पर निकला रही थी |  कुछ महीने पहले अपने शौचालय वाले बयान को लेकर साध्वी पर जिस तरह भजपा ने शिकंजा कसा और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ खुद प्रधानमंत्री मोदी  ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को डांट लगाई |  वह बयान वाला वीडियो सीहोर के पत्रकारों ने ही वायरल किया था |