बीजेपी की सभा के दरान मंच गिरा,दो घायल
BHUPENDRA SINGH BHAGEL

खुरई में पूर्व मंत्री के संबोधन के दौरान मंच गिरा

 

खुरई में बारिश के बीच पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के संबोधन के दौरान मंच भरभरा कर गिर गया  |  जिसमे दो बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए  ... पूर्व गृह मंत्री के संबोधन के दौरान मंच पर 50-60 कार्यकर्ता चढ़ गए  | अचानक भीड़ बढ़ने से यह हादसा हुआ   

खुरई में कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा के धरना-प्रदर्शन के दौरान  मंच गिर गया  |  घटना के समय पूर्व गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह संबोधित कर रहे थे  |  मंच पर सांसद राजबहादुर सिंह, बीना विधायक महेश राय सहित 50-60 कार्यकर्ता मौजूद थे | पूर्व गृह मंत्री सिंह के संबोधन के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से मंच वजन नहीं सह पाया और हादसा हो गया | 

यह मंच 15 बाय 16 के एरिया में लोहे के एंगल व लकड़ी के तख्तों से बना था  | पूर्व गृह मंत्री व खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के संबोधन के दौरान  बारिश शुरू हो गई थी और मंच पर भीड़ बढ़ती गई  लगभग 50- 60 लोग मंच पर थे, तभी अचानक मंच धड़ाम से गिर गया  |  मंच गिरते ही अफरातफरी का माहौल बन गया  | हालांकि घटना में किसी बड़े नेता को तो चोट नहीं आई  |   लेकिन दो कार्यकर्ताओं विजय जैन व जानकी विश्वकर्मा को चोटें आई |  जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद  अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई |