ये है बदलती हुई पुलिस की तस्वीर
 POLICE

इंसानियत की मिसाल पेश करती पुलिस

 

आमतौर पर पुलिस वालों को निकम्मा और घूसखोर माना जाता है  |  समाज में पुलिस की छवि नकारात्मक बनी हुई है  | लेकिन उसी पुलिस महकमे में ऐसे भी लोग हैं जिनके कारण लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम  है  | मध्यप्रदेश पुलिस की महिला सब इन्स्पेक्टर का एक वीडिओ खूब वायरल हो रहा है जो पुलिस की इंसानियत भरी तस्वीर को सामज के सामने ला रहा है  | 

इस तस्वीर को गौर से देखिये  | यकीन मानियेगा पुलिस की अलग ही  छवि आपके सामने आएगी   |  अधिकांश पुलिस कर्मचारी और अधिकारी इतना बेहतर काम करते हैं कि उसका बखान करना मुश्किल है लेकिन चंद घूसखोर पुलिस वाले पुलिस की साख पर बट्टा लगाने से बाज नहीं आते  |  ऐसे में  ये तस्वीर सुकून देती है  | दमोह जिले के मगरोंन थाना में पदस्थ सब इन्स्पेक्टर  श्रद्धा शुक्ला  एक वृद्ध और असहाय महिला के साथ सेवा भाव से पेश आ रही हैं  | लेडी सिंघम के नाम से मशहूर  श्रद्धा थाना परिसर में  बुजुर्ग महिला को अपने हाथों से नए कपड़े और चप्पल पहना रही हैं  |  पुलिस अधिकारी के  इस सेवा भाव से वृद्ध महिला की आंखें छलक आती हैं और वह महिला थानेदार से लिपट कर आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं  | 

यह तस्वीर नाउम्मीदी में एक उम्मीद की किरण की तरह है  |