खदान में डूबने से दो बच्चों की मौत
 BACHHO KI MAUT

 खदान में नहीं है सुरक्षा के इंतजाम

 

खनिज माफियाओं के  खोदे गये गड्ढे में बारिश का पानी भर गया  |  जिसमे नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से  मौत हो गई  | प्रशासन की लापरवाही के चलते क्षेत्र में अवैध उत्खनन का कार्य किया जा रहा है |  जिससे आये दिन खदानों में खतरा बना रहता है  | 

छतरपुर के हरपालपुर थाना क्षेत्र  के गलान गांव में खनिज माफियाओं द्वारा खोदे गये गड्ढे मे बारिश का पानी भर गया  |  जिसमे नहाने गए दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई  | बताया जा रहा है की  शासकीय माध्यमिक विद्यालय में  कक्षा पांचवीं, सातवीं और आठवीं के बच्चे पढ़ने गए थे |  बच्चे स्कूल में बैग रख कर पास की मोरम खदान में नहाने चले गए  |  नहाने गए बच्चे खदान में भरे पानी मे  डूब गए   | जिसमे  2 बच्चों की मौत हो गयी | वहीं एक बच्चे को स्थानीय लोगों ने  समय रहते बाहर निकाल लिया |  जिसके चलते उसकी जान बच गयी  | बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया  | जहाँ दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया  | 

बताया जा रहा है की क्षेत्र में स्कूल के पास ऐसी  खदाने हैं  | जिनसे  हमेशा खतरा बना रहता है |  लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कोई कार्यवाई खदान मालिक पर नहीं की जाती  | मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने खादानो का  निरीक्षण कराने के साथ ही कार्य रोकने की बात कही  |