नर्मदा तट पर लोगों ने अपने पितरों को दी श्रद्धांजलि
 MOKSH AMAVASYA

नर्मदा तट पर रात भर तंत्र-मंत्र क्रियाएं चलती रहीं

 

सर्व पितृ अमावस्या पर नर्मदा तट पर लोगों ने अपने पितरों को श्रद्घांजलि देते हुए नर्मदा में डुबकियां लगाई | . भूतड़ी अमावस्या होने से नर्मदा तट पर रात भर तंत्र-मंत्र क्रियाएं चलती रहीं  | 

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया और नेमावर के नर्मदा तट पर  लोगों ने अपने पितरों को श्रद्घांजलि देते हुए नर्मदा में डुबकियां लगाई. |  तटों के प्राचीन मंदिरों में दर्शन कर जल चढ़ाने वालों की भीड़ लगी रही |  भूतड़ी अमावस्या होने से नर्मदा तट पर रात भर तंत्र-मंत्र क्रियाएं चलती रहीं | अमावस्या पर  शनिवार के दिन से रविवार सुबह तक  नेमावर के सिद्धनाथ मंदिर घाट और हंडिया के रिद्धनाथ मंदिर  घाट पर  श्रद्धालुओं ने स्नान कर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जल चढ़ाया और विधि विधान से पूजा अर्चना की. | नेमावर घाट पर ही  करीब दो लाख लोगों ने स्नान किया |  इधर हंडिया घाट पर भी भीड़ रही इनकी सुरक्षा के लिए एक दिन पूर्व से ही  पुलिस के सैकड़ो जवान तैनात थे   | इसके बाद भी अवारा मवेशियों घाट पर होने से स्नान करने वाले लोगों को परेशानी हुई |