व्यापारी से कट्टे की नोक पर दिन दहाड़े लूट
 LOOT

वारदात सीसीटीवी में कैद  पुलिस जाँच में जुटी

 

ग्वालियर में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर दिनदहाड़े एक व्यापारी को लूट लिया  | लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई   | पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  जांच शुरू कर दी है   |

ग्वालियर के  पॉश इलाके जवाहर कॉलोनी में दो अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर एक  व्यापरी को लूट लिया  | व्यापारी का नाम पुरुषोत्तम दास गोयल बताया जा रहा है  | जो की एक किराना व्यापारी है   |  लूट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है  | सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक सवार  गाड़ी पार्क कर अंदर जाते हुए दिख रहे है  | अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा  सका है   | लूट की घटना के बाद क्षेत्र में डर  का माहौल बना हुआ है  |   फुटेज के  आधार पर कम्पू  पुलिस जांच में जुट गई है  | दिन दहाड़े  लूट की इस घटना ने पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है   |