हनी और मनी का सरकार करेगी खुलासा
HONEYTRAP

हनी ट्रैप नहीं रहा अब सिर्फ मप्र का मामला  

नवीन और नवकरणीय उर्जा मंत्री हर्ष यादव ने बयान देते हुए कहा की  हनी ट्रैप अब सिर्फ मध्यप्रदेश  प्रदेश का मामला नहीं रह गया |  इसके तार दूसरे प्रदेशों से भी जुड़े है | मुख्यमंत्री  कमलनाथ  ने जो जांच के लिए टीम बनाई है वह सही दिशा में कार्य कर रही है | और जो  हनी और मनी के खेल में शामिल है उनका खुलासा किया जायेगा | छतरपुर में  नवीन और नवकरणीय उर्जा मंत्री हर्ष यादव ने हनी ट्रैप पर  बयान देते हुए कहा की हनी ट्रैप  की जांच के लिये कमलनाथ सरकार ने जो टीम बनाई है वह सही दिशा में कार्य कर रही है |  लेकिन  हनी ट्रैप  सागर , छतरपुर या मध्यप्रदेश का अकेले का मामला नहीं रह गया है |  यह अब बढ़कर अन्य राज्यो तक फ़ैल गया है |  इसके तार अन्य प्रदेशों से भी जुड़े है |  इसलिए इसकी जांच सही दिशा में  जा रही है |  हर्ष ने कहा की  हनी और मनी का खुलासा सरकार जरूर करेगी | वही  उन्होने मंत्री जीतू पटवारी के पटवारियों के घूँसखोर वाले बयान पर कहा की |  सभी अधिकारी और कर्मचारी सरकार का हिस्सा है |  सभी का सहयोग सरकार में रहता है   | पटवारी के बयान को गलत तरीके से नहीं लिया जाना चाहिए |