अलसुबह हो रहे गरबे,पानी में भी नहीं थमते कदम
 NAVRATRI

बरसते पानी में  उत्साह और श्रद्धा के साथ गरबे किए

 

नवरात्र के मौके पर रतलाम में बारिश के बीच भी माँ की आराधना में गरबे किये जा रहे हैं   |  तड़के और संध्या के समय कलिका माता मंदिर प्रांगण में

पारम्परिक गरबा किया जाता है  |  बरसते पानी में भी यह गरबे जारी रहते हैं  | 

रतलाम का प्राचीन और ऐतिहासिक श्री कालिका माता मंदिर इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है  |   यहां प्रतिदिन दर्शनाें और पूजा अर्चना के लिए तो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता ही है लेकिन नवरात्रि के दिनों में यहां का माहौल दर्शनीय रहता है  | यहां सुबह और शाम दोनों समय गरबे होते हैं | 

इंद्रदेवता की मेहरबानी के बीच बरसते पानी में भी बालिकाओं के उत्साह में कमी नहीं आई और  पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गरबे किए  |  कालिका माता मंदिर जन-जन की आस्था और श्रद्घा का केंद्र है  | यहां वर्षों से सुबह और रात में गरबारास का आयोजन हो रहा है  |  इसमें बड़ी संख्या में बालिकाएं, युवतियां और महिलाएं गरबारास कर मां दुर्गा की आराधना कर रही हैं   | सुबह बरसते पानी में युवतियों और महिलाओं ने गरबारास कर शक्ति की भक्ति का परिचय दिया  |