संजय गांधी अस्पताल में फिर बड़ी लापरवाही
 EXPIRAY DATE BOTTLE

मरीजों को  लगाई जा रही हैं एक्सपायरी डेट बॉटल

 

 

संजय गांधी अस्पताल की  एक बड़ी लापरवाही सामने आई है  | अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक्सपायरी डेट की बॉटल चढ़ाई  गई  |  मामला संज्ञान में आते ही एक्सपायरी डेट की बॉटल को निकाल लिया गया |  और  जिम्मेदार लोग इस मामले को  दबाते नजर आये | 

 रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही देखने को मिली  | अस्पताल स्टाफ ने अस्पताल में एक भर्ती  मरीज को रात में एक्सपीयरी डेट की बॉटल  चढ़ा दी  | अस्पताल प्रबंधन को खबर लगते ही रात में ही  बॉटल  चेंज कर दी  गई   ताकि किसी को खबर ना लगे  | अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मरीजो के रोग कम होने के बजाए  यहाँ  बढ़ने का खतरा ज्यादा है  | हम आपको दिखा रहे है एक्सपायरी डेट की ये बोटल   |  जो  रात में भर्ती मरीज को लगाई गई  |   अस्पताल के इस कारनामे की जानकारी  बेचारे उस मरीज को भी  नहीं  थी |     

इस बारे में जिम्मेदार  लोग इधर उधर की बाते करते नजर आये  | यह पहला मामला नहीं है जब  संजय गांधी अस्पताल की लापरवाही सामने आई हो  ... इससे पहले भी दखल न्यूज़ ने दवाइयों में हो रही धांधली को दिखाया था  | अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही  कीं शिकायतें कई बार रीवा कलेक्टर और कमिश्नर के पास लोगों द्वारा की जा चुकी है  |   मगर आज तक   कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गई |  ऐसा लगता है प्रशासन यहाँ  कोई बड़ी घटना के इंतज़ार में है  .| कांग्रेस सरकार यह दावा करती आ रही है की अस्पतालों की व्यवस्था अच्छी  है  |  और मरीजों को सबकुछ अस्पताल से फ्री मिल रहा है  |  लेकिन वास्तविकता इससे कोसों  दूर है  |