अब असदुद्दीन ओवैसी के निशाने पर आयी कांग्रेस
 ASADUDDIN OWAISI

कांग्रेस को \'कैल्शियम इंजेक्शन\' भी नहीं बचा सकता

 

A I M I M नेता असदुद्दीन ओवैसी के निशाने पर अब कांग्रेस है  | आवैसी ने कहा कि कांग्रेस बहुत कमजोर हो चुकी है  |  और अब उसे दुनिया का सबसे अच्छा \'कैल्शियम इंजेक्शन\' भी नहीं बचा सकता है  | अब से पहले तक बीजेपी ओवैसी के निशाने पर  थी  | 

अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में  रहने वाले असदुद्दीन ओवैसी  का निशाना आमतौर पर भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार पर ही रहता है  | लेकिन इस बार ओवैसी ने कांग्रेस पर हमला बोला है  |  पुणे में आयोजित एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस अब बहुत कमजोर हो चुकी है और अब उसे दुनिया का सबसे अच्छा \'कैल्शियम इंजेक्शन\' भी नहीं बचा सकता  |  वे अब नीचे की ओर जा रही  हैं   |  कोई भी उन्हें नहीं उठा सकता है क्योंकि वे खुद ही लड़ाई करने के लिए तैयार नहीं हैं  | 

इस दौरान ओवैसी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस आला कमान ने महाराष्ट्र और हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को नजरअंदाज करने में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखी  | अपने भाषण के दौरान ओवैसी ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा |   असदुद्दीन ओवैसी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद भी हैं |  वे अपनी पार्टी के फायर ब्रांड नेता के तौर पर पहचाने जाते हैं |