पुलिस नहीं कर पाई गायब युवक की तलाश
 KIDNAPPING

हिन्दू संगठनो ने दी हड़ताल की चेतावनी

 

टीकमगढ़ के चकरा से गायब हुए युवक  मयंक खरे को  पुलिस अब तक तलाश नहीं पाई है  | आशंका जताई जा रही है की युवक का अपहरण किया गया  है |  हिन्दू संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर पुलिस दो दिन के अंदर इस मामले में कोई कार्यवाई नहीं करती |  तो वो भूख हड़ताल पर बैठेंगे  |   

टीकमगढ़ के चकरा से गायब हुए 28  वर्षीय युवक  मयंक खरे का  पुलिस अब तक  पता नहीं लगा  सकी   | जिसको देखते हुए हिन्दू संगठनो ने धरना और हड़ताल की चेतावनी दी है  |  संगठन का कहना है की वो पीड़ित  परिवार के साथ खड़े हैं  | और अगर दो दिन के अंदर कोई कार्यवाई नहीं हुयी तो वो भूख हड़ताल में बैठ जायेंगे  | बतया जा रहा है की  चकरा निवासी इशाक खान भी उसी दिन से गायब है   | आशंका  जताई  जा रही है की युवक मयंक का अपहरण किया गया है |  इशाक की कार बरामद की गई है  जिसमे  खून के निशान मिले हैं |  जिसे पुलिस ने जांच के लिए भेज दिए है   |  हिन्दू संगठनो ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जांच को लेकर एक ज्ञापन सौंपा  है .|

 उधर पुलिस का कहना है की  | वो जांच के करीब है | जल्द ही केस को साल्व कर लिया जायेगा  |  जितने संदिग्ध है उनके ठिकानो पर छापा मारा जा रहा है  | जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा |