लड़की ने की बदमाश की पिटाई
LOOT

पर्स छीन कर भाग रहा था बदमाश

 

एक लड़की का पर्स छीन कर भागने की कोशिश करना एक बदमाश को भारी पड़ गया  |  लड़की ने खतरे को भांपते ही पहले बदमाश को पकड़ा और शोर मचा दिया और फिर उसके बाद चप्पल से उसकी धुनाई की  | 

छतरपुर में एक बदमाश का दांव उल्टा पड़ गया और उसकी जमकर पिटाई भी हुई  | लड़की जब  बस स्टेण्ड से घर की तरफ लौट रही थी  |  तभी एक बदमाश ने उसका पर्स छीनने की कोशिश  की  | लड़की बदमाश के इरादे भांप गई थी और वह चौकन्ना थी |  इसलिए पर्स  पर हाथ लगते ही उसने शोर मचाया और बदमाश को पकड़ा लिया   | पहले लोग बदमाश से माफ़ी मंगवा कर उसे भगाना चाहते थे  |  तब तक कुछ लोगों ने बदमाश को समझाइश दी और लड़की ने चप्पल से बदमाश की पिटाई शुरू कर दी  | हालाँकि जब तक पुलिस मौके पर पहुँची तब तक पर्स छीनने वाले की जमकर पिटाई हो चुकी थी और वह मौके से भाग गया था  |