खाई में गिरी बस पेड़ से टकरा कर रुकी
 ACCIDENT

बड़ा हादसा टला  कई तीर्थ यात्री घायल

 

तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी  | इस घटना में कई लोग घायल हो गए  | ये हादसा छत्तीसगढ़ में पेंड्रा के पास हुआ  | 

बिलासपुर में पेन्ड्रा के पास श्रद्धालुओ से भरी बस केंदा घाटी में हादसे का शिकार हो गई | बस के खाई में  गिरने से  दर्जनों लोगों गंभीर चोंटे आई हैं  |  जिन्हे तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है  |  श्रद्धालुओ से भरी बस  मध्यप्रदेश के शहडोल के मऊ आश्रम से छत्तीसगढ़ के कसडोल आ रही थी  |  तभी ये हादसे का शिकार हो गई | बस खाई में गिरी और  एक पेड़ से टकराकर रुक गई |  जिससे एक बड़ा हादसा टल गया  | हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुँचाया गया  |  लिस हादसे की और जांच कर रही है  |