पुलि स्टेशन में पहुंचा जुएं बीनने वाला बंदर
UP POLICE & MONKEY

थानाध्यक्ष के कंधे पर बैठा बंदर जुएं बीनने लगा

 

अब बात वीडियो वाइरल की  | आपने बंदरों को जुएं बीनते तो देखा होगा |  लेकिन हम जिस बंदर की बात कर रहे हैं  | ये बंदर पुलिस स्टेशन में पहुंचकर थानेदार के कंधे पर बैठ कर जुएं बीनता है | उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के थानेदार और बंदर का यह वीडिओ जमकर वायरल हो रहा है  .| 

पीलीभीत में  एक बंदर थानाध्यक्ष के कंधे पर आकर बैठ गया और फिर सिर से जुएं बीनने लगा |  जिसने भी ये देखा उसकी हंसी  नहीं रुकी  |  दरअसल थानाध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी अपनी कुर्सी पर बैठकर जरूरी काम निपटा रहे थे |  तभी थाने में एक बंदर आ धमका  |  कुछ देर इधर-उधर उछलकूद मचाने के बाद बंदर थानाध्यक्ष की कुर्सी के पास पहुंचा  |  उन्होंने उसे भगाने की कोशिश की  |  लेकिन वो नहीं भागा और सीधे उनके कंधे पर आकर बैठ गया  |  इसके बाद बंदर उनके सिर पर चढ़ गया और जुएं बीनने लगा  |  कमरे में मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने बंदर की इस हरकत का एक वीडियो बना लिया |  जिसे बाद में यूपी पुलिस के एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर कर दिया  |  शेयर करते ही ये वीडियो वायरल हो गया  | हैरान करने वाली बात यह है कि जिस वक्त बंदर थानाध्यक्ष के सिर से जुएं बीन रहा था, उस वक्त वो बड़े आराम से अपना काम कर रहे थे |  ऐसा लगा ही नहीं कि वो बंदर से परेशान है  | वीडियो में सुना भी जा सकता है कि वो बार-बार बंदर से नीचे उतरने के लिए कहते हैं  |  लेकिन बंदर अपनी ही धुन में जुएं बीनने में लगा हुआ नजर आ रहा है | हालांकि कुछ देर बाद वो उतरकर चला गया  |