पुनर्वास नीति से प्रभावित है नक्सली माड़वी
कई बड़ी वारदातों में शामिल पांच लाख की इनामी महिला नक्सली माड़वी गंगी ने सरकार की पुनर्वासनीति से प्रभावित हो कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया | इसके साथ तीन अन्य नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए हैं |
पांच लाख की इनामी महिला नक्सली माड़वी गंगी समेत 4 नक्सलियों ने सुकमा में सरेंडर किया | आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं | इनमे से प्रमुख माड़वी गंगी | 2006 से नक्सली कमांडर सतिषन्ना के द्वारा संगठन से जोड़ी गई थी | ये सभी नक्सली बीते कई सालों से नक्सल संगठन में काम कर रहे हैं | ये सभी नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित हैं | आत्मसमर्पण के बाद इन सभी ने साथी ही नक्सलियों पर भेदभाव और हिंसा का आरोप लगाया |