भागवत का मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान
 RSS BHAGWAT

दुनिया में सबसे सुखी मुसलमान भारत के

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया और  कहा कि  विश्व के सर्वाधिक सुखी मुसलमान भारत में मिलेंगे क्योंकि हम हिंदू हैं  |   भागवत ओडिशा में नौ दिन के दौरे पर हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों को लेकर उन्होंने यह बात कही  | 

संघ प्रमुख ने किसी के प्रति कोई घृणा न होने पर जोर देते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य भारत में परिवर्तन तथा उसे बेहतर भविष्य की ओर ले जाना है  | इसके लिए देश में पूरे समाज को संगठित करना है, न कि केवल हिंदू समुदाय को |  उन्होंने कहा- \'यहूदी मारे-मारे फिरते थे अकेला भारत है, जहां उनको आश्रय मिला  | पारसी की पूजा और मूल धर्म केवल भारत में सुरक्षित हैं  | विश्व के सर्वाधिक सुखी मुसलमान भारत में मिलेंगे, ये क्यों है? क्योंकि हम हिंदू हैं  | स्थानीय सोआ विश्वविद्यालय में आयोजित संघ के बुद्धजीवी सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर भागवत ने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए संघ काम कर रहा है  | संगठित समाज के जरिए ही राष्ट्र का निर्माण संभव है  |  उन्होंने कहा- हमारी किसी के प्रति कोई घृणा नहीं है | 

संघ प्रमुख ने कहा कि एक बेहतर समाज बनाने के लिए हमें एक साथ आगे बढ़ना चाहिए, जो देश में बदलाव ला सकें और उसे विकास में मदद दे सकें  | 

 यह हमारी इच्छा है कि आरएसएस ठप्पा हट जाए और आरएसएस तथा समाज एक समूह के तौर पर काम करे  |  भारत की विविधता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश एक सूत्र से बंधा है |   भारत के लोग विविध संस्कृति, भाषाओं, भौगोलिक स्थानों के बावजूद खुद को एक मानते हैं. | भागवत  संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए  ओडिशा में हैं   |   संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित अन्य कार्यक्रम नौ दिन तक आयोजित होंगे   इसमें देश के विभिन्न स्थानों से बुद्धिजीवी तथा संघ के प्रचारक भाग ले रहे हैं  |