सड़क हादसे में चार हॉकी खिलाडियों की मौत
 ACCIDENT

पेड़ से टकराई खिलाडियों की कार के परखच्चे उड़े

 

होशंगाबाद-इटारसी के बीच आज सुबह भीषण सड़क हादसे में हॉकी के चार नेशनल खिलाड़ियों की मौत हो गई  |  हादसा NH-69 पर उस वक्त हुआ जब खिलाड़ियों की कार रैसलपुर के पास पेड़ से टकरा गई |  टक्कर इतनी भीषण थी कि हॉकी खिलाड़ियों की कार के परखच्चे उड़ गए और कार के अंदर बैठे तीन खिलाड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया  | और चार गंभीर रूप से घायल  हो गए  |  चारो  खिलाड़ी होशंगाबाद में चल रही ध्यानचंद्र ट्राफी में खेलने इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे | 

  आज सुबह हॉकी खिलाड़ियों की कार रैसलपुर के पास पेड़ से टकरा गई |  टक्कर इतनी भीषण थी कि हॉकी खिलाड़ियों की कार के परखच्चे उड़ गए और कार के अंदर बैठे तीन खिलाड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया  | स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली वो मौके पर दौड़े और घायलों को होशंगाबाद के नर्मदा  अस्पताल में पहुंचाया  |  जहां एक और घायल खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया  |  वहीं 3 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है |   ये सभी खिलाड़ी होशंगाबाद में चल रहे ध्यानचंद नेशनल हॉकी ट्रॉफी में शामिल होने के लिए आ रहे थे  |  ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि ये सभी अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने के लिए इटारसी आए थे और आज सुबह जब मैच खेलने के लिए होशंगाबाद आ रहे थे  |  तब ये हादसा हो हुआ  |  मृतकों की पहचान  इंदौर शाहनवाज खान  | इटारसी के  आदर्श हरदुआ  |  जबलपुर के  आशीष लाल और ग्वालियर के अनिकेत  के रूप में हुई है  |  ये सभी मध्य प्रदेश की हॉकी एकेडमी के खिलाड़ी थे  | 

होशंगाबाद कलेक्टर ने बताया की  | प्राथमिक जांच में पता चला की  एक गाड़ी ओवरटेक कर रही थी |  जिसको बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाने के कारण यह  हादसा हो गया  |  घायलों का अस्पताल में  इलाज किया जा रहा है  | प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद दी जा रही है |  ये सभी राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाडी हैं  | मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने  ट्वीट कर दुर्घटना में मृत खिलाडियों के परिवारों के  प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है |  जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने खिलाडियों की मौत पर दुःख व्यक्त किया  | और कहा की जो खिलाड़ी घायल हुए है उनकी हर  संभव मदद  की जाएगी  .|