गैस सिलेंडर फटने से दर्जन भर लोगो की मौत
 GAS SILENDRA  BILAST

धमाके से ढहा मकान आस-पास के लोग भी घायल

 

  उत्तर प्रदेश के मऊ में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ हैं जिसमे   .| मोहम्मदाबाद में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक दो मंजिला इमारत ढह जाने से 12 लोगों की मौत हो गई है  |  और कई घायल हुए हैं  |   धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई  | लोगों ने पुलिस को सूचना दी  |  साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया   .|   कुछ के अब भी मलबे में दबे होने  की  खबर भी हैं  |  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताया है  |  साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है  | 

सोमवार तड़के वलीदपुर नगर में बिचलापुर मोहल्ले में रहने वाले छोटू विश्वकर्मा के घर अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई पड़ी  | धमाका इतना बड़ा था कि उसका मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया  |  जबकि आस पड़ोस के मकानों में दरारें पड़ गईं  |  दूसरी तरफ धमाके की आवाज से पूरा पूरा मोहल्ला घरों के बहार आ गया  |  ध्वस्त मकान से घायलों को एक एक कर निकालना शुरू किया  |  वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया  | हादसे में मारे गए लोगों के शव निकाले जाने के बाद उन्हें पोस्ट मार्टम के लिए मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक अस्पताल भेजा गया   | वहीँ घायलों को  तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जहां कुछ की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है   |  स्थानीय लोगों के सहयाेग से पुलिस मलबे में अन्य घायलों की तलाश की  |   पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही राहत और बचाव कार्य रोका जाएगा |