रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
 RAMAN SINGH

भूपेश सरकार ने की  केवल वादा खिलाफी

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने  चित्रकोट उपचुनाव में  प्रचार के दौरान  कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साथ और कहा कांग्रेस सरकार केवल वादा खिलाफी कर सकती है और कुछ नहीं   | 

चित्रकोट विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी मोर्चा संभाला  |  रमन सिंह ने लोहंडीगुड़ा से लेकर करंजी तक रोड शो किया और पांच  सभाएं की   | रमन सिंह ने  15 वर्षों तक किये गए भाजपा के विकास कार्यों का उल्लेख  किया और   कांग्रेस की 11 महीने की सरकार  पर जमकर बरसे | रमन सिंह ने बताया कि 15 साल में उनकी सरकार  ने बस्तर में कई विकास कार्य कर बस्तर का समुचित विकास किया  |  इस दौरान रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने केवल वादाखिलाफी की है  | कांग्रेस ने हाथ में गीता और गंगाजल उठाकर महिलाओं से वादा किया था की शराबबंदी की जाएगी , पर आज तक इस पर कोई पहल नहीं की गई  |   कांग्रेस में विचारधारा में भी मतभेद है जिससे आधे कोंग्रेसी 370 के पक्ष में हैं तो आधे विरोध में  |