अर्थव्यवस्था ढह रही है,भाजपा कॉमेडी सर्कस चला रही है
लड़खड़ाती अर्थव्यस्था के बीच भारतीय राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है | कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि नोबेल पाने वाले ने इमानदारी से काम करते हुए नोबेल हासिल कर लिया है | देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा कॉमेडी सर्कस चला रही है| देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच मोदी सरकार पर विपक्ष चौतरफा हमला कर रहा है | बचाव में लगातार सरकार में मौजूद मंत्रियों के बयान आ रहे हैं .| केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी पर तंज कसा तो इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पलटवार किया है | उन्होंने कहा कि नोबेल पाने वाले ने इमानदारी से काम करते हुए नोबेल हासिल कर लिया है | देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा कॉमेडी सर्कस चला रही है | नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी ने भारत की बिगड़ रही अर्थव्यवस्था पर चिंता जताई थी | प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि \'भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं |
नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है | आर्थिक विकास के हाल के आंकड़ों पर नजर डाले तो फिलहाल इसमें सुधार की गुजाइश भी कम नजर आ रही है | पिछले 5-6 साल में विकास के जो संकेत मिले थे, अब निवेशकों को वैसा भरोसा नहीं रहा |
भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट आने और आर्थिक मंदी को लेकर अभिजीत बनर्जी द्वारा चिंता जताए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बनर्जी पर तंज कसा था |