दिव्यांगो को करना पड़ रहा है समस्याओं का सामना
DIVYANG VYAKTI

निःशक्तजन विभाग तक नही पहुच पा रहे दिव्यांग

 

हरदा में प्रशासन की लापरवाही से दिव्यांग लोग निःशक्तजन कल्याण विभाग तक नही पहुच पा रहे हैं   |  यहाँ अस्पताल प्रबंधन ने  निःशक्तजन कल्याण विभाग तक जाने का रास्ता ही बंद कर दिया है   | इस कारण दिव्यांग व्यक्तियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है  | 

सरकार  दिव्यांगों के उत्थान के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला  रही है  |  जिससे कि दिव्यांग अपने आप को कमजोर न समझे   | परन्तु इसके विपरीत हरदा  में प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की मनमानी के चलते  अस्पताल परिसर में  बने  सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के कार्यालय तक जाने वाले  रास्ते को बंद कर   | वाहन पार्किंग  बना  दी गई है  |   जिसके  कारण यदि दिव्यांगों व्यक्ति को  विभाग में कोई कार्य है तो वह विभाग के कार्यालय में पहुँचने में असमर्थ रहता है   |   इस  कारण दिव्यांगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा  है |   जब इस संबंध में CMHO प्रदीप मोजेस से बात की गई तो उनका कहना था कि मामले की जानकारी मिली है तुरंत रास्ता चालू करवाया जाएगा  |