सरकार के पास फंड की कमी ,लेकिन सब ठीक होगा
 T.S . SINGH DEV

सिंहदेव : छत्तीसगढ़ सरकार के पास पैसे की कमी

 

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वीकार किया कि किसानों की कर्ज माफ़ी के बाद सरकार के पास फंड की कमी हो गई है  | लेकिन धीरे धीरे सब ठीक हो रहा है  | 

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव  जशपुर के पत्थलगांव पहुंचे और  हेल्थ एसोसियेशन के  स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए  |  स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा  कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उसपर वह पूरी कोशिश कर रहे हैं  | व्यवस्था सुधारने पर उनका ध्यान है   | उन्होंने सड़क की बदहाली पर कहा कि 11 हजार करोड़ की कृषक ऋण माफी के बाद सरकार के पास अन्य कार्यो पर खर्च करने के लिए पैसे की कमी आ गयी थी लेकिन अब धीरे धीरे सभी कार्य शुरू किए जाएंगे  |  स्टेट हाइवे और नेशनल हाइवे निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है 6 महीने में ही सड़कें उखड़ गयी हैं  | . इसके जिम्मेदार ठेकेदार और विभाग के अधिकारी  हैं और इनके खिलाफ जांच के बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी  ...

कार्यक्रम के बाद  स्वास्थ्य मंत्री अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव पहुंचे  |  उन्होंने यहाँ सभी वार्डों में जाकर मरीजों उनका हाल चाल जाना व हॉस्पिटल कार्यलय का  औचक निरीक्षण कर  जायजा लिया  | इसी बीच  डॉक्टरों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा हॉस्पिटल की  कमियां बताये जाने पर सिंहदेव ने तत्काल उनको दूर किये जाने के निर्देश दिए |