रीवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष के खिलाफ ब्राह्मण
 BRHAMAD VIROD

ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक

 

रीवा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने कांग्रेसी नेता व शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया  |   ब्राह्मण महासभा ने  कहा कि शहर अध्यक्ष लगातार ब्राह्मण समाज का अपमान कर रहे है  |  महासभा के संजय त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वह चाहे राजनीतिक दल का पदाधिकारी हो या फिर कोई आम आदमी  | 

विवेकानंद पार्क में एक सभा आयोजित करके ब्राह्मण महासभा ने कहा कि कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू को हर तरह का जवाब देने के लिए ब्राह्मण समाज एकजुट और  सक्षम है  | इस दौरान ब्राह्मण महासभा के लोगों ने मांग उठाई है कि कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष गुरमीत मंगू सार्वजनिक रूप से माफी मांगे    बताया जा रहा है कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जहां एक ब्राह्मण नेता का अपमान किए हैं वही मंदिरों में कार्रवाई के नाम पर ब्राह्मण समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है  |  यही वजह है कि आज महासभा को आंदोलन का रास्ता तैयार करना पडा है  |  

सभा के बाद एक रैली भी शहर में निकाली गई  |  रैली में शामिल लोगों के हाथों में बैनर पोस्टर थे  |  जिसमें शहर अध्यक्ष के प्रति आक्रोष भरे स्लोगन लिखे हुए थे  |  रैली कमिश्नर कार्यालय पहुंची जहां संभागायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा गया और उसमें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई हैं  | ब्राह्मण महासभा के लोगों ने शिल्पी प्लाजा चौराहे में गुरमीत सिंह मंगू का पुतला भी जलाया   |