ड्यूटी के समय डीएफओ के घर हुआ लोकनृत्य
  LOK NRATYA

ड्यूटी छोड़ डांस का मजा लेते रहे वन कर्मचारी

 

मध्यप्रदेश में जंगलात महकमे के हाल किसी से छिपे नहीं हैं  |  ऐसे में टीकमगढ़ में ड्यूटी करने की बजाये वन कर्मचारी डीएफओ के बंगले पर डांस का लुत्फ़ लेते नजर आये |  बताया जा रहा है डीएफओ भी उस समय बंगले में थे  |  उन्होंने ने भी किसी कर्मचारी को ड्यूटी करने को नहीं कहा  | 

28 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी नहीं थीं  |  तब भी दोपहर तीन बजे वनमंडलाधिकारी के सरकारी निवास पर लोकनृत्य का आयोजन किया गया  |  नियमों को दरकिनार कर वन अमला डीएफओ के बंगले पर लोकनृत्य का मजा लेता रहा  |  बताते हैं इस समय डीएफओ भी बंगले में थे  | नृत्य के इन दृश्यों को देखें तो इसमें कई वन विभाग के   कर्मचारी नजर आ रहे हैं |  बंगले में डीएफओ एपी सेंगर का सरकारी वाहन भी खड़ा नजर आ रहा है  | जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर होना चाहिये  वो लोकनृत्य का मजे लेते हुए डांस विडियो बना रहे हैं | जब इस सम्बंध मै जब वनमंडलाधिकारी से  फोन पर बात की गयी तो उन्होंने लोकनृत्य के बारे मारे मैं जानकारी  होने से ही इंकार कर दिया  | जब वनमंडलाधिकारी को अपने निवास पर होने वाले  लोकनृत्य की जानकारी ही नहीं है तो अनुमान लगाया जा सकता है  इन को वनों के बारे में कितनी जानकारी मिलती होगी  |  जिन कर्मचारियों को अपनी बीट पर होना चाहिये  वो डीएफओ के bunglow पर लोकनृत्य का मजे लेते रहे  |