मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने की नाले की सफाई
 PRADYUMN SINGH TOMAR

नहीं हुई सफाई तो मंत्री ने थामी झाडू

 

ग्वालियर की सफाई व्यवस्था से नाराज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को मोर्चा सम्हालना पड़ रहा है  | प्रद्युम्न सिंह तोमर कहीं नाला साफ़ करते नजर आ रहे हैं तो कुछ जगह उन्हें सड़कों पर झाडू लगाना पड़ी |  उसके बाद नगर निगम प्रशासन में आकर अपना काम शुरू किया  | 

ग्वालियर शहर की सफाई व्यवस्था भगवान् भरोसे है | . हालत इतने बदतर हैं कि  खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर खुद नाले में उतरकर सफाई करना पड़ी   | नगर निगम के अधिकारियों को बुलाकर तोमर ने जर्जर सड़कें और गंदगी के अम्बार दिखाए  |  दीवाली के बाद दो दिन में करीब छह सौ टन कचरा सड़क पर आ गया |   शिकायत के बाद खुद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर  चार शहर का नाका पहुंचे और झाड़ू लगाना शुरू कर दिया  |  इसकी जानकारी लगते ही निगमायुक्त संदीप माकिन व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और एएचओ व डब्ल्यूएचओ को निलंबित करने के आदेश दिए लेकिन शाम को  उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया  |  मंत्री तोमर ने चार शहर का नाका से शर्मा फार्म तक झाडूू लगाई | .निगमायुक्त दो घंटा मौके पर रहे और सफाईकर्मियों को बुलाकर झाड़ू लगवाई  |   वाहन मंगाकर कचरा उठवाया  | मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कचरा नजर नहीं आना चाहिए | वे भी स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों को स्वच्छता अभियान में जोड़ेंगे |   इसके लिए वे समय-समय पर झाड़ू लगाएंगे  | तोमर ने अपने इलाके में नाले में उतारकर उसकी सफाई की और लोगों से कहा कि नाले नालियों में पॉलीथिन और प्लास्टिक का सामान न डालें  |  इस कारण नाले नालियां अवरुद्ध हो रहे हैं  |